PM Kisan 22th Installment Date Out 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक बड़ी आर्थिक मदद बन चुकी है। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को योजना की 21वीं किस्त किसानों के खातों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर की गई थी, जिसके बाद अब सभी लाभार्थी 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 21वीं किस्त जारी होने के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई है कि अगली राशि कब तक मिलेगी और किन किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
सरकार हर साल तीन बराबर किस्तों में आर्थिक सहायता देती है, जिससे किसानों को खेती-बाड़ी के खर्च में राहत मिलती है। अब साल 2026 की पहली किस्त के रूप में 22वीं किस्त जारी की जानी है। जानकारी के अनुसार यह राशि फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह तक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। ऐसे में किसानों को जरूरी दस्तावेज और बैंक विवरण पहले से अपडेट रखना चाहिए ताकि भुगतान में किसी तरह की रुकावट न आए।
PM Kisan 22th Installment Date Out 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | PM Kisan 22th Installment Date Out 2026 |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| किस्त संख्या | 22वीं किस्त |
| संभावित तिथि | फरवरी/मार्च 2026 |
| लाभार्थी | लगभग 9 करोड़ किसान |
| राशि | ₹2000 (नियमित किस्त) |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 22th Installment Date Out 2026
पीएम किसान 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी होने के बाद अब सरकार 22वीं किस्त की तैयारी में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार यह राशि फरवरी 2026 के अंत तक या होली से पहले किसानों के खातों में भेजी जा सकती है। हर बार की तरह इस बार भी लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
सरकार की कोशिश रहती है कि खेती के सीजन से पहले यह सहायता पहुंच जाए ताकि किसान बीज, खाद और सिंचाई जैसे जरूरी काम समय पर कर सकें। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन पिछली किस्तों के रिकॉर्ड को देखते हुए फरवरी के आखिरी सप्ताह को संभावित माना जा रहा है।
22वीं किस्त में किसानों को ₹4000 मिलेंगे
इस बार कई किसानों के मन में सवाल है कि क्या 22वीं किस्त में ₹4000 मिलेंगे। दरअसल योजना के तहत हर चार महीने पर ₹2000 की राशि दी जाती है। यदि किसी किसान की पिछली किस्त किसी कारणवश रुकी हुई है और अब सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो बकाया राशि जोड़कर ₹4000 तक मिल सकते हैं। सामान्य रूप से नियमित लाभार्थियों को ₹2000 ही मिलेंगे। इसलिए अपने स्टेटस की जांच पहले से कर लेना जरूरी है।
22वीं किस्त के लिए जरूरी कार्य
पीएम किसान 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पहले ही पूरे कर लेने चाहिए। सबसे पहले e-KYC प्रक्रिया पूरी होना अनिवार्य है, क्योंकि बिना e-KYC के भुगतान रोक दिया जाता है। इसके अलावा बैंक खाते में DBT सुविधा सक्रिय होनी चाहिए और खाता आधार से लिंक होना चाहिए। अगर बैंक डिटेल या नाम में कोई गलती है तो उसे तुरंत सही कराना चाहिए। भूमि रिकॉर्ड की जानकारी भी अपडेट रहनी चाहिए। सरकार अब केवल उन्हीं किसानों को भुगतान करेगी जिनकी सभी जानकारी पोर्टल पर सही और सत्यापित है।
पीएम किसान 22वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी भारत का नागरिक और किसान होना चाहिए तथा उसके नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज होनी चाहिए।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी या संवैधानिक पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- आयकर दाता परिवार इस योजना के पात्र नहीं माने जाते हैं।
- बड़े भूमिधारक, संस्थागत जमीन मालिक या कॉर्पोरेट खेती करने वाले लाभ से वंचित रहेंगे।
- बैंक खाता सक्रिय और आधार से लिंक होना अनिवार्य है ताकि डीबीटी के माध्यम से राशि प्राप्त हो सके।
- पंजीकरण के समय दी गई सभी जानकारी सही और दस्तावेजों से मेल खाती होनी चाहिए।
- e-KYC की प्रक्रिया पूरी की गई हो, अन्यथा किस्त जारी नहीं की जाएगी।
PM Kisan 22th Installment Status Check कैसे करें?
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस खुद से देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है। वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर मौजूद Beneficiary Status विकल्प को चुनना है। इसके बाद नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करना है। नीचे दिखाई दे रहे कैप्चा को सही-सही भरना है और Get Data पर क्लिक करना है।
अगर सिस्टम OTP सत्यापन मांगता है तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP दर्ज करना है और सबमिट करना है। स्क्रीन पर आपकी किस्त से जुड़ी पूरी जानकारी दिखने लगेगी जिसमें पेमेंट जारी हुआ है या लंबित है यह साफ दिखाई देगा। यहां से पिछली किस्तों का विवरण भी देखना है और बैंक खाते में ट्रांसफर की तारीख की पुष्टि करना है। इस तरह मोबाइल या लैपटॉप से घर बैठे स्टेटस चेक करना है और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तुरंत प्राप्त करना है।
22वीं किस्त का पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर पीएम किसान 22वीं किस्त का पैसा खाते में नहीं पहुंचा है तो सबसे पहले e-KYC की स्थिति जांचना है और यह सुनिश्चित करना है कि आधार और बैंक खाता आपस में लिंक हो। बैंक में DBT सुविधा सक्रिय है या नहीं यह भी पता करना है। अगर नाम, खाता संख्या या IFSC में गलती है तो तुरंत बैंक शाखा में जाकर सुधार करवाना है। जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि होने पर अपने क्षेत्र के लेखपाल या संबंधित अधिकारी से जानकारी अपडेट करवाना है।
सभी दस्तावेज सही होने के बाद भी भुगतान नहीं मिला है तो हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-11-5526 पर संपर्क करना है। आप 011-23381092 पर कॉल करना है या pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेजना है। किसान कॉल सेंटर 1800-180-1551 पर अपनी समस्या दर्ज करना है। सही जानकारी साझा करना है ताकि आपकी शिकायत पर जल्दी कार्यवाही हो और अगली किस्त बिना रुकावट प्राप्त करना है।